सिर्फ 50 लाख वाली कीमत में BMW तक को टक्कर देती है 2025 Skoda Superb, लुक है प्रीमियम तो फीचर्स भी ब्रांडेड

2025 Skoda Superb

2025 Skoda Superb: भारतीय मार्केट में लग्जरी सेडान गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल भारत में BMW से लेकर Mercedes जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जो लग्जरी सेगेमेंट में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि अगर आप किफायती बजट में भी एक बेहतरीन सेडान चाहते हैं, जो BMW को भी टक्कर दे सके, तो 2025 Skoda Superb आपके लिए बेहद शानदार विकल्प हो सकती है।

यह एक ऐसी कार है जो न केवल किफायती है, बल्कि अपने प्रीमियम लुक, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस से BMW और Audi जैसी गाड़ियों को भी टक्कर देती है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में विस्तार से।

2025 Skoda Superb
2025 Skoda Superb

2025 Skoda Superb के ब्रांडेड फीचर्स

फीचर्स की बात करें अगर तो 2025 Skoda Superb का डिजाइन और इंटीरियर इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाते हैं। इसका प्रीमियम लुक और लग्जरी इंटीरियर इसे महंगी गाड़ियों के बराबर खड़ा करता है। साथ हीं इसमें आपको 9 इंच का टचस्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट मसाज फंक्शन, और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इस सेडान में पैनोरमिक सनरूफ, अनुकूली एलईडी हेडलाइट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और 12-स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम जैसे हाई-टेक फीचर्स भी मौजूद हैं।

2025 Skoda Superb का इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन की बात करें अगर तो 2025 Skoda Superb में आपको चार अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे हर तरह की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसमें 148 bhp की पावर वाला 1.5L TSI पेट्रोल इंजन, 187 bhp की पावर वाला 2.0L TSI पेट्रोल इंजन और 148 bhp की पावर वाला 2.0L TDI डीजल और 197 bhp की पावर वाला 2.0L TDI डीजल इंजन मौजूद है। साथ हीं इस कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है, जो इसे बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देता है।

2025 Skoda Superb

2025 Skoda Superb के सेफ्टी फीचर्स

बता दें कि सिर्फ लुक और परफॉर्मेंस ही नहीं, 2025 Skoda Superb सुरक्षा में भी सबसे आगे है। इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें पार्किंग असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और अनुकूली क्रूज़ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो आपकी यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं।

2025 Skoda Superb की कीमत

आपको बता दें कि Skoda Superb की शुरुआती कीमत भारत में ₹54 लाख (एक्स-शोरूम) है। Audi और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों के मुकाबले यह कीमत काफी कम है। इसके बावजूद, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है।

One thought on “सिर्फ 50 लाख वाली कीमत में BMW तक को टक्कर देती है 2025 Skoda Superb, लुक है प्रीमियम तो फीचर्स भी ब्रांडेड

Comments are closed.